अस्पताल में नाबालिगों से जबरन काम कराने का आरोप
औरैया, जुलाई 16 -- निजी अस्पताल में नाबालिग बच्चों से जबरन काम कराने, विरोध करने पर बंधक बनाकर मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक युवक की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसके दो छोटे भाई और चाचा के दो नाबालिग बेटे लंबे समय से एक निजी अस्पताल में काम कर रहे थे। आरोप है कि अस्पताल संचालक पक्ष बच्चों से झाड़ू-पोछा, टॉयलेट साफ कराना, पौधों की देखभाल और अस्पताल के अन्य घरेलू कार्य जबरन कराता था। विरोध करने पर बच्चों के साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें डराया-धमकाया जाता था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 5 जुलाई को एक नाबालिग को बहाने से अस्पताल बुलाया गया। वहां रखी चाय छू लेने की बात को लेकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसे चो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.