अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, पिता को पीठ पर बैठाकर इमरजेंसी पहुंची बेटी
हिन्दुस्तान संवाद, जून 21 -- UP News: यूपी के मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर एक बेटी अपने पिता को पीठ पर लेकर इमरजेंसी में पहुंची। यह देख लोग अस्पताल की व्यवस्था को कोसते दिखे। वहीं, इसे लेकर अस्पताल प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं। शहर की रहने वाली नीलम अपने बीमार और बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनारायण को पीठ पर बैठाकर उपचार के लिए इमरजेंसी ले जाती दिखाई दी। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनारायण शुगर के मरीज हैं और पैर में घाव होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी बेटी नीलम उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं, लेकिन वहां स्ट्रेचर या व्हीलचेयर न मिलने पर नीलम ने पिता को पीठ पर लेकर इमरजेंसी पहुंची। यह देखकर मरीजों और तीमारदारों ने जहां बेटी के समर्पण की सराह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.