बाराबंकी, फरवरी 2 -- बाराबंकी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम टीम द्वारा जिला चिकित्सालय में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान नियंत्रण का अभियान चलाया गया। अस्पताल में गुटखा, पान, बीडी व सिगरेट का सेवन करते मिले आठ लोगों से चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साइकोलॉजिस्ट संजय कुमार, राकेश कुमार, तेज प्रकाश व पुलिस की टीम मौजूद रही। साइकोलॉजिस्ट ने लोगों को नशे की लत से छुटकारा पाने के प्रति जागरुक किया। कहा कि 180011 2356 टोल फ्री नंबर पर कॉल करने की सलाह दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.