मिर्जापुर, जनवरी 24 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेवर गांव निवासी महिला के बच्चे की सोनभद्र के घोरावल अस्पताल में मौत हो गई। मृत बच्चे के परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही सरकारी एंबुलेंस से उसे निजी अस्पताल भेजा गया। मड़िहान के पटेवर के कपसा झरना गांव निवासी जेठ संजीव ने बताया कि 20 जनवरी की शाम आरती को प्रसव पीड़ा हुई, जिसे सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराए। यहां प्रसव वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि उसी स्टाफ नर्स और आशा ने सरकारी एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजने के बजाय उसे निजी अस्पताल घोरावल भेज दिया। रास्ते में धुरकर के पास एंबुलेंस बदलकर निजी वाहन का स्टाफ नर्स ने इस्तेमाल करते हुए घोरावल स्थित निजी अस्पताल ले गए। यहां ऑपरेशन से बच्चे...