रुडकी, अप्रैल 17 -- सिविल अस्पताल रुड़की में लंबे समय से चल रही दवाओं की कमी को लेकर आंशिक राहत जरूर मिली है, लेकिन एंटी रेबीज वैक्सीन की अनुपलब्धता अब भी मरीजों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। अस्पताल में इंसुलिन, खांसी का सिरप और दर्द निवारक ट्यूब की आपूर्ति हो गई है, लेकिन कुत्ते के काटने वाले मरीजों को अभी भी वैक्सीन के लिए भटकना पड़ रहा है। पिछले काफी समय से रुड़की अस्पताल में कुछ जरूरी दवाएं खत्म हो गई थीं, जिससे मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा था। अस्पताल प्रशासन ने इन दवाओं की लगातार उच्च अधिकारियों और निदेशालय से मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...