अस्पताल में दमकल विभाग की मॉक ड्रिल
रुडकी, मई 27 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की के विनय विशाल अस्पताल एवं केयर सेंटर में बुधवार को फायर स्टेशन रुड़की की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की। टीम ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सतर्कता बरतने, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.