फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सीएमओ डॉ.आनंद उपाध्याय ने गुरुवार को लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। साफ सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान एक तीमारदार को तंबाकू खाते हुये पकड़ लिया जिस पर उस पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सुबह को सीएमओ ने ओपीडी में पहुंचकर जानकारी की। उन्होंने सभी डॉक्टर से कहा कि ओपीडी में समय से बैठें। जो भी मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं । उनका अच्छे ढंग से इलाज करें इसमें कोई लापरवाही न करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को देखा। कहा कि कोई मरीज गंभीर लगे तो उसे हायर सेंटर भेजें। यह भी पढ़ें- उपचार व्यवस्था देखने कौड़िहार पहुंचे सीएमओ मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...