फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 19 -- अमृतपुर, संवाददाता। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने रविवार को गंगापार में पहुंचकर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं को परखा। सुबह 10:30 बजे के बाद जब वह सबलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें एक डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और जवाब तलब कर लिया। सीएमओ जब यहां पहुंचे थे तो उनके साथ फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्य कर्मी थे। सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर मांगकर उसमे गैरहाजिर किया। सीएमओ ने बताया कि एक डॉक्टर सहित चार कर्मचारी गैरहाजिर रहे। उनसे जवाब मांगा गया है। इसमें कार्रवाई की जाएगी। दोपहर तक यहां 45 मरीज देखे जा चुके थे। उधर, सीएमओ ने अमृतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने डॉक्टर से स्वास्थ्य मेले की जानका...