देवप्रयाग, मार्च 15 -- देवप्रयाग में इलाज न मिल पाने से 21 साल की एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। दरअसल, देवप्रयाग में सीएचसी सेंटर हिंडोलाखाल में विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण उसे श्रीनगर रेफर किया गया था, लेकिन बेस अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। नंदोली पौड़ीखाल निवासी सुनील कुमार की पत्नी 21 वर्षीय गर्भवती आरती देवी को तबीयत बिगड़ने पर शनिवार सुबह 10 बजे सीएचसी हिंडोलाखाल लाया गया था। महिला का रक्तचाप बढ़ने से उसे बार-बार चक्कर और बेहोशी आ रही थी।समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजना गुप्ता के अनुसार महिला की तबीयत शनिवार तड़के करीब तीन बजे ही खराब हो गई थी, लेकिन परिजनों ने न तो आशा कार्यकर्ता को सूचना दी और न ही सीएचसी को फोन किया। इसी कारण समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। सुबह करीब 10 बजे हालत ज्यादा बिगड़ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.