रामपुर, जनवरी 6 -- पहाड़ी गेट पर स्थित एक निजी अस्पताल में विभिन्न मामलों में महिला की डिलीवरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी है। जांच रिपोर्ट के बाद कमेटी की ओर से अस्पताल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की तैयारी है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर इस अस्पताल के कुछ वीडियो वायरल हुए। जिसमें अस्पताल के अंदर महिला का प्रसव किया जा रहा है। यह वीडियो इस उद्देश्य के साथ बनाया गया था, ताकि सुरक्षित प्रसव के बारे में अस्पताल का खूब प्रचार-प्रसार हो सके। यह मामला स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में आया तो उन्होंने अस्पताल को नोटिस जारी कर दिया और जवाब मांगा। मगर अस्पताल की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने इस मामले में जांच कमेटी का गठन कर दिया है, जिसमें एसीएमओ और दो डिप्टी सीएमओ शामिल किए हैं। कमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.