रुद्रपुर, जून 18 -- सितारगंज। उप जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा के लिए सरफराज अहमद राजू ने अधीक्षक डॉ. कुलदीप यादव को ज्ञापन सौंपा। सीएमओ को सम्बोधित ज्ञापन में कहा है कि सितारगंज अस्पताल में डायलिसिस सुविधा नहीं होने से मरीजों को रुद्रपुर या हल्द्वानी जाना पड़ता है। निजी अस्पतालों में उपचार अत्यधिक महंगा है। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- अस्पताल में डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...