अस्पताल में डायरिया पीड़ित बच्चों की भर्ती 40 फीसदी बढ़ी
फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। आसमान से बरस रही आग अब मासूम बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। दोआबा में पारा 44 डिग्री पहुंचते ही डायरिया का प्रकोप इस कदर बढ़ा है कि जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में बेड तेजी से भर रहे हैं। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को जहां 5 बच्चे भर्ती हुए थे, वहीं सोमवार को यह रफ्तार करीब 40 फीसदी बढ़ गई और एक ही दिन में 7 नए गंभीर बच्चे डायरिया के कारण भर्ती किए गए। रविवार को भी एक बच्चा भर्ती हुआ था, जिससे तीन दिन में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या 13 पहुंच गई है। भीषण गर्मी और लू के चलते बच्चों में उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- गर्मी ने बढ़ाई अस्पतालों में भीड़, रोज 200 नए मरीजबच्चों की स्वास्थ्य स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.