मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की बुधवार को सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार और डीपीएम रेहान अशरफ ने समीक्षा की। सीएस ने कहा कि हाल में कुछ केंद्रों पर एंटी-रेबीज वैक्सीन और लैब केमिकल की कमी की खबरें सामने आई थीं। इस पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए राज्य मुख्यालय से नई खेप की मांग की गई है। साथ ही, प्रखंड स्तर के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि आपातकालीन स्थिति में स्थानीय स्तर पर खरीद कर दवा का बफर स्टॉक बनाए रखें, ताकि मरीज बिना इलाज वापस न लौटें।इसके अलावा ओपीडी पंजीकरण के दौरान बार-बार लिंक फेल होने की समस्या को देखते हुए विभाग ने आईटी टीम को नेटवर्क सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर हाई-स्पीड डोंगल और बैकअप इंटरनेट लाइन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सर्वर की सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.