नोएडा, अप्रैल 29 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर डेल्टा-2 स्थित अस्पताल में बीएससी नर्सिंग की छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव निवासी रूप सिंह की 20 वर्षीय बेटी नेहा नॉलेज पार्क स्थित एक संस्थान से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा लंबे समय से किडनी में पथरी से परेशान थी। परिजनों ने मंगलवार की सुबह नेहा को शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि मंगलवार की रात चिकित्सकों से बार-बार पूछने पर भी छात्रा के स्वास्थ्य संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गई। शक होने पर परिवार के लोग जबरन अंदर में घुस गए। जाकर देखा तो अस्पताल स्टाफ छात्रा को सीपीआर दे रहा था। पूछने पर डाक्टरों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.