मुंगेर, दिसम्बर 31 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मॉडल अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्ड ने मंगलवार को अस्पताल में लगे नल की चोरी करते 02 चोर को रंगेहाथ पकड़ा। दोनों चोर के पास से स्टील के नल का 10 टोटी भी बरामद हुआ। स्टील के नल के एक टोटी की कीमत 12 सौ रुपए बताई जाती है। सुरक्षा गार्ड ने कोतवाली थाना को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना की पुलिस दोनों चोर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गिरफ्तार चोर की पहचान पूृरबसराय निवासी सुजल कुमार और शादीपुर निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। निजी सुरक्षा गार्ड के आवेदन पर दोनों चोर के विरूद्ध कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है। अस्पताल के गार्ड इंचार्ज भीम राय ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मॉडल अस्पताल में नल के टोटी की चोरी हो रही थी। पिछले तीन दिन में अस्पताल के विभ...