अस्पताल में चोरी करता युवक रंगे हाथों पकड़ा
मेरठ, मार्च 17 -- जागृति विहार स्थित डा. सैनी आर्थोपेडिक सुपर स्पेशलिटी सेंटर में चोरी करते एक युवक को मैनेजर ने पकड़ लिया। उसके बैग से पांच किग्रा कॉपर का पाइप व अन्य सामान मिला। अस्पताल कर्मियों ने चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। डॉ. सैनी आर्थोपेडिक सुपर स्पेशलिटी सेंटर के मैनेजर अंकित निवासी ग्राम भडौली किठौर ने बताया कि वह रविवार शाम अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे। छत पर पहुंचे तो एक युवक एसी की आउटडोर यूनिट का वायर काट रहा था। पूछताछ की तो वह भागने लगा। अस्पताल कर्मियों ने घेरकर युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम विशाल शर्मा पुत्र रामपाल निवासी दुर्गापुरम गढ़ रोड बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विशाल को हिरासत में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.