प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में ऑक्सीजन पाइप, तार, फ्रिज का कम्प्रेशर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, नलों की टोंटी आदि चुराने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मंगलवार देर शाम इमरजेंसी के पीछे वाले रूम से खटपट की आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड भीतर गया तो चोरी करने का आरोपी बाथरूम में छिपा मिला। चर्चा रही कि दो संदिग्ध पकड़े गए थे। लेकिन पुलिस चौकी को सौंपने में अस्पतालकर्मियों के पसीने छूट गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ऐसा ही एक मुकदमा अस्पताल के इलेक्ट्रीशिएन प्रमोद शुक्ला की तहरीर पर दर्ज हुआ है। यह भी पढ़ें- Roorki News: दो बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस जिसमें 14 अगस्त को भी चोरी होने की सूचना दी गई है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में 17 अगस्त की...