पूर्णिया, अप्रैल 25 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि समय पर दवा और एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से बच्चे की जान चली गई। मृतक की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत तुलसी पुरिया वार्ड संख्या आठ निवासी सुनील शर्मा एवं खुशबू देवी के चार वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब 10:20 बजे घर पर बच्चा अचानक छटपटाने लगा। उसके बाएं पैर की एड़ी के ऊपर जहरीले जीव के काटने जैसे दो निशान देख परिजन उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- एंबुलेंस का बीच रास्ते में तेल खत्म, जमुई से पटना रेफर मरीज की तड़प-तड़प कर मौत परिजनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.