अस्पताल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने पर 20 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, जून 24 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जय श्रीकृष्ण हॉस्पिटल में घुसकर अस्पताल कर्मियों संग मारपीट और तोड़फोड़ में पुलिस ने 15 से 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। अस्पताल संचालक देवेंद्र यादव ने बताया कि रविवार दोपहर सफाईकर्मी सनी काम कर रहा था। तभी वहां भर्ती मरीज मुनीषा निवासी सराय ऐसर के साथ आए चार युवकों से उसने सफाई के लिए थोड़ा हटने को कहा। इस बात पर युवक भड़क गए और गाली-गलौज की। विरोध पर उन्होंने सनी के साथ मारपीट की। करीब आधे घंटे बाद फिर आरोपी 15 से 20 लोगों के साथ आए और सनी पर हमला बोल दिया। बीच बचाव को आए अस्पताल कर्मी विकास और राजेश यादव को पीटा। आरोपियों ने अस्पताल की संपत्ति और मेडिकल उपकरणों में तोड़फोड़ की। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.