आजमगढ़, मई 4 -- आजमगढ़। जनपद में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का सीएमओ ने निरीक्षण किया। जीयनपुर सीएचसी में सफाई न मिलने पर सीएमओ ने फटकार लगाई। एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद सठियांव ब्लाक के नैठी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किये। साफ-सफाई और व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गईं, स्टाफ की कार्यप्रणाली भी अपेक्षित स्तर की नहीं मिली। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही सीएमओ ने मुबारकपुर सीएचसी का निरीक्षण किए। सठियांव ब्लॉक के मोहब्बतपुर में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दृष्टिगत वहां स्थित एएनएम सेंटर और आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्थिति जानी। यह भी पढ़ें- निरीक्षण में ऊंचा गांव पीएचसी पर गंदगी मिलने पर सीएमओ ने जताई नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.