मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- मोरना। मोरना में शुक्रताल मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में खड़ी पुरानी एक एंबुलेंस में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग लगने से अस्पताल में चारों और धुंआ फैल गया। आग की लपटें देख मरीजों में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद ग्रामीणों और स्टाफ कर्मचारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्टाफ कर्मचारी दिलशाद, जरीफ, अंकुर, नरेंद्र कुमार, अंकुल, संजीव, इंद्रपाल आदि ने टंकी के पाइप की सहायता से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं बराबर में खड़ी दूसरी पुरानी एंबुलेंस भी आग की चपेट में आने से बच गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पुरानी कंडम ऑफ रॉड एंबुलेंस खड़ी हुई है, जिनमें एक एंबुलेंस में आग लग गई। जिसे कर्मचारियों द्वारा बुझा दिया। पुरानी एंबुलेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.