अस्पताल में खेल रहे मासूम पर ऑक्सीजन सिलेंडर गिरा, मौत
बिजनौर, मई 24 -- बिजनौर/नजीबाबाद। नजीबाबाद में स्टेशन के पास स्थित एक नर्सिंग होम में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर में खेल रहे तीन साल के मासूम पर ऑक्सीजन सिलेंडर आ गिरा, बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बच्चे के पिता फैजान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मोहल्ला पठानपुरा चारबाग निवासी मोहम्मद फैजान, पत्नी गुलिस्ता परवीन और दो बच्चों के साथ नर्सिंग होम में इलाज के लिए आए थे। इस बीच उनका तीन वर्षीय बेटा अजान अस्पताल परिसर में खेलते-खेलते ऑक्सीजन सिलेंडरों के पास पहुंच गया। अचानक एक ऑक्सीजन सिलेंडर बच्चे के ऊपर आ गिरा, सिलेंडर के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल अजान ने दम तोड़ दिया। घटना से पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.