कौशाम्बी, फरवरी 24 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल इलाके के निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान लापरवाही की शिकायतों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चायल के निरीक्षक डॉ. संजय सिंह ने चरवा स्थित तृप्ति अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के समय अस्पताल में मरीजों का इलाज जारी था, लेकिन पंजीकरण आवेदन में दर्ज चिकित्सक और स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं मिले। वहां कार्यरत कर्मियों से पूछताछ में भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे कागजों में दर्ज व्यवस्था और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर साफ नजर आया। अभिलेखों की जांच में कई जरूरी दस्तावेज अधूरे पाए गए। मरीजों के उपचार से संबंधित रजिस्टर ठीक से संधारित नहीं थे। साफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.