बस्ती, अगस्त 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। साइबर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार जालसाजों ने एक व्यक्ति से अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए ऑनलाइन नंबर लगाने के नाम 3.29 लाख का साइबर फ्राड कर लिया। गूगल के माध्यम से सर्च किया गया नंबर किसी जालसाज का निकला और उसने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर आधार और ओटीपी मांग ली। इसके बाद जालसाज ने तीन बार में बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से तीन लाख 29 हजार 376 रुपये ट्रांसफर कर लिया। साइबर ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल में घटना की शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस पंजीकृत कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है。

शिकायतकर्ता का विवरण शहर कोतवाली क्षेत्र के बैरिहवां गांधीनगर निवासी वीरेंद्र चौधरी ने कोतवाली में इस संबंध में शिकायती-पत्र दिया है। इस...