अस्पताल में एयरपोर्ट की महिला कर्मचारी की मौत,तहरीर
लखनऊ, जून 6 -- अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। मृतका के पति ने डॉक्टरों पर इलाज में कोताही का आरोप लगाया। कृष्णानगर थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की हालत और बिगड़ गई। इलाज के दौरान काफी देर तक परिवारीजनों को उसकी तबीयत की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं भी दी गई। सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बदली खेड़ा निवासी किरन यादव अमौसी एयरपोर्ट में कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव थीं। उनके पति जंग बहादुर लखनऊ मेट्रो में इंजीनियर हैं। परिवार में बेटी है। पति जंग बहादुर ने बताया कि गुरुवार को पत्नी ड्यूटी पर गई थीं। रात करीब आठ बजे एयरपोर्ट कार्यालय से फोन आया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.