अस्पताल में एक छेद से की स्पाइन की सफल सर्जरी
मथुरा, जून 17 -- आकाश सिम्स हॉस्पिटल में मिनिमली इंवेसिव न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन डॉ. एसके गुप्ता एंव उनकी टीम ने कई वर्ष से रीढ़ की हड्डी एवं पैरों के गंभीर दर्द से पीड़ित मरीज तपनदास का दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन किया। सर्जरी के मात्र 15 घंटे बाद मरीज अपने पैरों पर खड़ा होकर चलने लगा तथा कमर और पैरों का दर्द पूरी तरह समाप्त हो गया। डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि जांच में मरीज को एल4-एल5 डिस्क प्रोलेप्स पाया गया, जिससे रीढ़ की नस दब रही थी। मरीज का एंडो पोर्टल माइक्रो डिसेक्टमी (की-होल स्पाइन सर्जरी) के माध्यम से उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि तपनदास का पांच वर्ष पूर्व भी स्पाइन ऑपरेशन हो चुका था, लेकिन कोई विशेष लाभ नहीं मिला था। अब आधुनिक मिनिमली इंवेसिव तकनीक से उनका सफल इलाज किया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से मरीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.