अस्पताल में एक्सरे रूम के बाहर दो बार झड़प, धक्का-मुक्की हुई
गोंडा, मई 18 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ की स्थिति यह रही कि एक्सरे कक्ष के बाहर दो बार मरीजों से झड़प हुई। वहीं दवा वितरण काउंटर पर लाइन लगाने को लेकर महिला मरीज आपस में ही भिड़ गई। अस्पताल के गार्डों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। भीड़ को नियंत्रित करने में गार्डों को खूब पसीना बहाना पड़ा। रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने के कारण सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इसके बाद डॉक्टरों के ओपीडी के बाहर भी खूब भीड़ देखी गई। पैथोलॉजी जांच के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी दो लाइनों में लोग खड़े नजर आए। एक्सरे रुम के बाहर तो पर्चा जमा करने के लिए मरीजों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। दो बार मरीजों में तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.