अस्पताल में एंटी वेनम तैयार, फिर भी झाड़-फूंक में जा रही जान
गिरडीह, जून 21 -- जमुआ। बरसात आने से पहले फुहारों के साथ ही जमुआ प्रखंड क्षेत्र में सर्पदंश (सांप काटने) की घटनाओं ने भयावह रूप ले लिया है। गर्मी और बारिश के चलते पहाड़ी ढलानों और खेतों के बिलों में पानी भर गया है। इससे जान बचाने के लिए जहरीले सांप व रेंगते जीव सुरक्षित ठिकानों की तलाश में ग्रामीणों के घरों, बिस्तरों और बस्तियों में पैठ बना रहे हैं। इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। विभाग ने अस्पताल और तमाम उप-स्वास्थ्य केंद्रों में जीवनरक्षक 'एंटी स्नेक वेनम' की पर्याप्त खेप पहुंचा दी है। लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र से लगातार आ रही मौतों की खबरें हिला देने वाली हैं। इक्का-दुक्का मामलों को छोड़ दें, तो हाल के दिनों में सर्पदंश का शिकार हुआ कोई भी ग्रामीण अस्पताल जिंदा नहीं पहुंच सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.