फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा से सेक्टर 16 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए आए तीन माह के एक बच्चे की रविवार मौत हो गई। नाराज परिजनों ने डाॅक्टर पर लापरवाही और शव नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उनके साथ गलत व्यवहार किया। उन्होंने इसकी ऑनलाइन शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से की है और मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी के आजमगढ़ निवासी सत्यम शर्मा नोएडा के सेक्टर-30 में परिवार के साथ रहते हैं। पिछले साल 11 दिसंबर में उनकी पत्नी अंजली ने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसे जन्म के बाद से ही सांस लेने में समस्या थी। इसी को लेकर वह बच्चे को फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आए थे। परिजन के मुताबिक वो बच्चे को 23 मार्च को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.