इटावा औरैया, दिसम्बर 5 -- इटावा, संवाददाता। 50 शैया अस्पताल बकेवर में इमरजेंसी डॉक्टर ना होने के कारण काफी परेशानी होती है। दोपहर 2 बजे ओपीडी बंद हो जाती है उसके बाद से यहां स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलती। गुरुवार की रात को दो मरीज अस्पताल पहुंचे लेकिन उस समय कोई डॉक्टर यहां तैनात नहीं था ।ओपीडी बंद हो चुकी थी इसके कारण इन मरीजों को इलाज में काफी कठिनाई हुई । 50 शैया अस्पताल में डॉक्टरो की कमी है। सीएमएस डॉक्टर वीरेंद्र ने बताया कि इस संबंध में कई बार मुख्यालय को पत्र लिखा जा चुका है लेकिन यहां डॉक्टर की तैनाती नहीं हो रही है । इमरजेंसी डॉक्टर ना होने के कारण शाम के समय मरीजों को इलाज नहीं मिल पाता और उन्हें परेशान होना पड़ता है। यह समस्या पिछले काफी समय से चली आ रही है लेकिन कई बार पत्र लिखने के बावजूद यहां डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.