मथुरा, जनवरी 13 -- अस्पताल में आरईसी लिमिटेड ने कराया नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर बरसाना। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम आरईसी लिमिटेड ने भक्तिवेदांत नेत्र अस्पताल में एक नेत्र शल्य चिकित्सा पहल का आयोजन किया गया। जनसंपर्क अधिकारी सुरपति दास ने बताया कि इस सहयोग से जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश के हाथरस, आगरा, अलीगढ़ एवं हरियाणा, राजस्थान के 150 से अधिक गांवों के 5 हजार से अधिक लोगों को नेत्र शल्य चिकित्सा का लाभ मिला है। इसका मुख्य उद्देश्य मोतियाबिंद पीड़ित रोगियों को समय पर आधुनिक फेको विधि से शल्य चिकित्सा उपलब्ध कराना था। इससे अस्पताल दूरदराज के गांवों तक पहुंचा एवं आउटरीच कार्यक्रमों से जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें नि:शुल्क, सुरक्षित एवं प्रभावी नेत्र शल्य चिकित्सा प्रदान की गई।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.