रामपुर, मई 5 -- रामपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को आग से बचाव और आपदा प्रबंधन को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। कार्यक्रम में अग्नि शमन विभाग की टीम द्वारा अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। मॉकड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें स्टाफ को अलार्म बजाने, मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने और अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी गई। सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होना जरूरी है। मॉकड्रिल से स्टाफ को आपात स्थिति में सही निर्णय लेने की समझ विकसित होती है। यह भी पढ़ें- आग लगने की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के गुर सीखे उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण नियमित रूप से कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.