लखीमपुरखीरी, मई 8 -- राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को सीएचसी में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गणेश कुमार एवं डॉ. अजय कुमार वर्मा ने की। कार्यक्रम में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। फायर स्टेशन के प्रशिक्षित दमकल कर्मियों ने अस्पताल स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया। दमकल कर्मियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार सतर्कता बरतनी चाहिए तथा अस्पताल में स्थापित अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग कैसे किया जाता है। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील स्थिति में रखने और समय समय पर उनकी जांच कराने की भी सलाह दी। यह भी पढ़ें- किशनगंज: किशनगंज सदर अस्पताल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन का अभ्यास प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.