फरीदाबाद, फरवरी 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सोहना रोड स्थित एमएस अस्पताल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत सेक्टर-25 से फायर बिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही है कि इस दौरान उस ब्लॉक में कोई मरीज नहीं था। इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उन्होंने लांड्री सेक्शन से अचानक धुंआ निकलते थे, देखते ही देखते धुंए ने आग का रूप ले लिया। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। करीब चार मरीज नीचे के ब्लॉक में भर्ती थे। मरीजों और स्टाफ को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आग की सूचना तुंरत पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.