अस्पताल में आग:: दो बड़े अस्पताल और दो होटलों में अग्नि सुरक्षा की जांच
मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद जिला अग्निशमन विभाग बड़े संस्थानों में अग्नि सुरक्षा की जांच कर रहा है। इस क्रम में रविवार को जिला अग्निशमन अधिकारी अमीर इसरार अहमद के नेतृत्व में जूरन छपरा और माड़ीपुर स्थित दो बड़े अस्पतालों और दो होटलों की जांच की गई। टीम ने प्रत्येक तल्ले पर जाकर अग्निशमन यंत्रों, आईसीयू और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।जांच के दौरान जूरन छपरा स्थित दो हॉस्पिटल और माड़ीपुर के एक होटल के कागजात व सुरक्षा उपकरण दुरुस्त पाए गए। वहीं, माड़ीपुर स्थित एक होटल में सुरक्षा इंतजाम नाकाफी मिले। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा मानकों की होगी जांच अधिकारियों के मुताबिक, होटल में स्टेटिक टैंक, स्प्रिंकलर सिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.