अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, गर्भवती महिलाओं की बढ़ी परेशानी
बलरामपुर, जून 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार के अवकाश पर होने से अल्ट्रासाउंड जांच सेवा प्रभावित हो गई है। शनिवार को अस्पताल पहुंचीं दर्जनों गर्भवती महिलाओं को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा। अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका मिलने से मरीजों और उनके तीमारदारों में निराशा देखी गई।जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 120 से 130 गर्भवती महिलाओं की जांच होती है। अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद होने के कारण मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचीं शंकुतला ने बताया कि अपनी गर्भवती बहू की जांच कराने आई थीं, लेकिन अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला। इसी तरह राम जानकी व कलावती समेत कई महिलाएं भी जांच न होने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.