अस्पताल में अपॉइंटमेंट बुक कराने के नाम पर बैंक खाते से निकाले साढ़े सात लाख रुपये
फरीदाबाद, सितम्बर 24 -- फरीदाबाद, संवाददाता। बच्चे के चेकअप के लिए अस्पताल का ऑनलाइन नंबर तलाशना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने अस्पताल की ओर से कॉल करने का झांसा देकर व्हाट्सऐप पर अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर एपीके फाइल भेजी। फाइल इंस्टॉल करने और इंटरनेट बैंकिंग की ग्राहक आईडी साझा करने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 7.50 लाख रुपये निकाल लिए। सेक्टर-तीन स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कौशल कुमार ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
घटना का विवरण 21 सितंबर को उन्होंने बच्चे के चेकअप के लिए अस्पताल का मोबाइल नंबर गूगल से निकाला और कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया और व्हाट्सऐप पर अपॉइंटमेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.