उरई, अप्रैल 5 -- उरई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने रविवार को अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परासन में चिकित्सक के अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हाल जानने को सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आटा का निरीक्षण किया। यहां मरीजों को मिलने वाले इलाज के बाबत उपस्थित चिकित्सक और स्टाफ से जानकारी ली। मरीजों से बात करने के बाद स्टाफ को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परासन के निरीक्षण में यहां तैनात डॉक्टर कुलदीप मौके पर नहीं मिले। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने अनुपस्थित चिकित्सक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.