बोकारो, अप्रैल 22 -- फुसरो। फुसरो के उप-प्रभागीय अस्पताल में मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत 1 करोड़ 15 लाख 51 हजार 951 रुपये की महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी विकास योजना का मंगलवार को शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के बाद विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनुप सिंह ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्य के पूर्ण होने से आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...