बरेली, अप्रैल 5 -- शाही। हादसे में घायल हुए युवक को अस्पताल भेजने के बजाय शाही पुलिस वीडियो बनाने में लगी रही। नतीजतन समय पर इलाज न मिलने की वजह से युवक घायल की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि पुलिस वीडियो बनाने के बजाय अगर तुरंत अस्पताल भेज देती तो युवक की जान नहीं जाती। शाही थाना क्षेत्र के गांव कुल्छा निवासी मंगली राम का 20 वर्षीय बेटा राहुल शुक्रवार शाम दवा लेने के लिए शाही जा रहा था। लमकन गांव के पास अज्ञात वाहन ने राहुल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल गंभीर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद उन्होंने शाही पुलिस के साथ ही सरकारी एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। इस पर शाही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल युवक को अस्पताल भिजवाने के बजाय फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त रही, जिससे घायल युवक को समय पर इलाज नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.