रांची, मार्च 16 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा रेफरल अस्पताल परिसर में बने मॉडल अस्पताल के नये भवन का विधायक सुदीप गुड़िया ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने नये भवन की छत से लेकर सभी कमरों को देखा। निरीक्षण में छत व दीवारों में कई जगहों पर दरारें और लीकेज मिला। भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। भवन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विधायक ने गहरी नाराजगी जाहिर की। विधायक ने कहा कि आम जनता की शिकायत पर नये अस्पताल भवन का निरीक्षण करने आये थे। भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। छत व दीवारों पर दरारें हैं। विधायक ने कहा कि अस्पताल भवन बनने के साथ ही खराब होने लगा है। जबकि अभी भवन हैंडओवर भी नही हुआ है। सरकारी कामों में इस तरह लूट की छूट किसी को नही है। विधायक ने कहा कि वे घटिया निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री व मुख्...