सीतामढ़ी, मार्च 25 -- शिवहर। जिले के तरियानी प्रखंड के निर्माणाधीन तरियानी छपरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर दुम्मा हिरौता तथा तरियानी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का बुधवार को डीएम प्रतिभा रानी ने निरीक्षण किया। तरियानी छपरा में 30 बेड वाले निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के क्रम में डीएम ने भवन निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, कार्य की प्रगति में और तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने लेकर संबंधित अधिकारियों और संवेदक को निर्देश दिए। उन्होने भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाए।साथ ही निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर चलाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें, ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.