देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। जिला अस्पताल देहरादून के स्टॉफ ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है।कोरोनेशन अस्पताल प्रशासन ने एक महिला का खोया हुआ पर्स सुरक्षित वापस लौटाया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में उषा का पर्स कहीं गिर गया था। पर्स मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की। पुष्टि के बाद महिला को बुलाकर पर्स वापस सौंप दिया गया। पर्स में मौजूद नकदी और जेवरात सकुशल मिलने पर महिला और उसके परिवार ने राहत की सांस ली। उन्होंने पी एम एस डॉ मनु जैन, जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद पंवार, इंदु शर्मा तथा अमित सहित पूरे अस्पताल प्रशासन व कर्मियों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.