अस्पताल प्रबंधन मृतकों के परिजन को देगा दो-दो लाख रुपये सहायता
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। प्रसाद हॉस्पिटल में हुई अगलगी की घटना में मारे गए सभी सात मरीजों को अस्पताल प्रबंधन ने दो-दो लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना में घायल हुए मरीजों के इलाज का खर्च वहन करने की भी घोषणा की है।अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि यह सहायता राशि जिला प्रशासन के सहयोग से दी जाएगी, ताकि वास्तविक पीड़ितों तक सहायता पहुंच सके। अस्पताल प्रबंधन वहां से शिफ्ट किए गए मरीजों के संबंध में जानकारी जुटा रही है, ताकि जहां भी उनका इलाज चल रहा है, वहां अस्पताल को उनके इलाज का खर्च भेजा जा सके। यह भी पढ़ें- अस्पताल में आग: एक और मरीज पटना रेफर उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद अस्प्ताल की आईसीयू में आग लगने से सात मरीजों की जान चली गई, जबकि करीब एक दर्जन मरीज घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.