मिर्जापुर, जनवरी 29 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल कर्मचारियों ने इलाज कराने आए एक मरीज को बंधक बना लिया। बुधवार को हुई इस घटना की जानकारी परिजनों ने जब एक मंत्री को दी तो उन्होंने फोन कर मरीज को छुड़वाया। इससे जुड़ी खबरें देर शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि मरीज इंश्योरेंश कार्ड से भुगतान कर रहा था। जब मशीन ने कार्ड को नहीं एक्सेप्ट किया तो कैश की मांग की गई। इसी बात पर मामला आगे बढ़ गया और बात मंत्री तक पहुंच गई। मरीज कुछ दिन पहले इलाज के लिए भर्ती हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...