अस्पताल प्रबंधन ने धूल फांक रहे चश्मा को लाभुक को उपलब्ध कराने का पहल शुरू की
लखीसराय, मई 30 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में महीनों से धूल फांक रहे दृष्टिदोष से पीड़ित लाभुकों के लिए उपलब्ध कराए गए चश्मों के वितरण को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। अस्पताल प्रबंधन ने लंबित पड़े चश्मों का वितरण शुरू करने की पहल शुरू कर दिया है। ज्ञात हो कि हिन्दुस्तान अखबार ने शनिवार 30 मई के अंक में "धूल फांक रहा आंख को रोशनी देने वाला चश्मा" शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
चश्मे का वितरण खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और लाभुकों तक चश्मा पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार डीएस कुमार अमित ने स्वयं पहल करते हुए चार से पांच लाभुकों को मोबाइल फोन पर संपर्क कर अस्पताल आकर चश्मा प्राप्त करने का आग्रह किया। इस दौरान लाभुकों से बातचीत में विभागीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.