नई दिल्ली, जुलाई 18 -- पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जबरन उठा लिया और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इसी बीच सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिना उनकी सहमति के वांगचुक को कोई ट्रीटमेंट ना दिया जाए। उन्होंने कहा, 'मेरे पति सफदरजंग अस्पताल में हैं और मैं कहती हूं कि मेरी सहमति के बिना उनका इलाज ना किया जाए। अगर कुछ होता है तो इलाज करने वालों की जिम्मेदारी होगी।'शुक्रवार को ठीक थे वांगचुक- गीतांजलि गीतांजलि ने कहा कि शुक्रवार को वह ठीक थे। उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं थी। आर्टिकल 32 के तहत यह मेरा अधिकार है बिना मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति को कोई ट्रीटमेंट नहीं दिया जाना चाहिए। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोनम वांगचु...