रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर। कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए मरीजों का हालचाल जानने के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई संजय ठुकराल मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से भी बातचीत कर उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। संजय ठुकराल ने चिकित्सालय प्रशासन से मरीजों को समुचित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा व्यवस्था बेहद जरूरी है। इससे किसी भी मरीज की हालत गंभीर न हो। साथ ही उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...