अस्पताल पहुंचे दो हजार मरीज, 58 भर्ती
उन्नाव, जून 16 -- उन्नाव, संवाददाता। प्रचंड गर्मी और ऊमस का मेल लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित कर रहा है। जिसके चलते संक्रामक बीमारियों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में परामर्श के लिए 2107 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसदौरान 58 गंभीर मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भी भर्ती किया गया।बारिश के बाद दोबारा पारा 40 डिग्री पार कर चुका है। तापमान में हुए इस बदलाव से संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। रविवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते ओपीडी बंद रही। सिर्फ इमरजेंसी वार्ड में गंभीर मरीजों को उपचार दिया गया। सोमवार सुबह ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंजीकरण काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लोगों के बीच मारामारी के हालात बन गए। गहमागहमी बढ़ने पर यहां तैनात कर्मियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया तब जाकर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.