कानपुर, जुलाई 9 -- फोटो धूप-बारिश के खेल में तेजी से बिगड़ रही सेहत पेट दर्द, बुखार, उल्टी, दस्त की शिकायतें बढ़ीं ----- 70 फीसदी मरीज 25 से 55 वर्ष आयु वर्ग के 15 फीसदी तक मरीज सप्ताहभर में बढ़ गए हैं।

बढ़ते मरीजों की संख्या कानपुर, प्रमुख संवाददाता तेज धूप तो कभी अचानक बारिश और उमस का असर सेहत पर पड़ रहा है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव से हैलट, उर्सला की ओपीडी में 15 फीसदी तक मरीज बढ़ गए हैं। हर चौथा मरीज पेट दर्द, बुखार, उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसी शिकायत लेकर आ रहा है। बीमारी की चपेट में आने वाले 70 फीसदी मरीज 25 से 55 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

विशेषज्ञों की राय उर्सला के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शैलेंद्र तिवारी का कहना है कि तेज धूप से निकलकर अचानक बारिश में भीगना, उमस में लंबे समय तक बाहर रहना और दूषित पानी या खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों ...